U19 Asia Cup Final: खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। शनिवार, 14 नवंबर को खेले जा रहे फाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी।
फाइनल मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला। चोटिल होने के कारण इशान सूद इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चिगुरुपति वेंकट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 13 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने भारत को कड़ी चुनौती दी है। साल 2021 से दोनों टीमों के बीच खेले गए सात मुकाबलों में भारतीय टीम सिर्फ दो मैच जीत सकी है। ऐसे में फाइनल में भारत के सामने पुराना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती भी होगी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक।
भारत की प्लेइंग इलेवन
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और चिगुरुपति वेंकट।











