Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Ganja Smuggling: ₹6.72 लाख के गांजे के साथ एक पुरुष और दो महिलाओं गिरफ्तार Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्षेत्रों में 21 आरोपी पकड़े गए Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Ganja Smuggling: ₹6.72 लाख के गांजे के साथ एक पुरुष और दो महिलाओं गिरफ्तार Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्षेत्रों में 21 आरोपी पकड़े गए
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, आर्य…
India vs Pakistan Under-19 Asia Cup cricket match(Image Source: Social Media)
India vs Pakistan Under-19 Asia Cup cricket match(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें

IND vs PAK U19: आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में आर्यवीर सहवाग और पाकिस्तान के उस्मान खान पर सबकी नजरें रहेंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है।

य
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 10:22 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs PAK U19: आज रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 10 बजे किया जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से आर्यवीर सहवाग पर खास नजर रहेगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने नेपाल के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए थे। दूसरी ओर, पाकिस्तान के उस्मान खान ने UAE के खिलाफ 120 गेंदों पर नाबाद 139 रन की बड़ी पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। दोनों खिलाड़ी पिछले मैच में अपनी-अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर रहे थे।

पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी थी शिकस्त

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों का रिकॉर्ड देखें तो पाकिस्तान ने तीन और भारत ने दो मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, फरवरी 2026 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया था। इससे पहले दिसंबर 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से शिकस्त दी थी, जबकि एक अन्य मैच में भारतीय टीम ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। अब रविवार को पाकिस्तान के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

नेपाल के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए हासिल किया लक्ष्य

भारत ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 128 रन पर समेट दिया था। गेंदबाजी में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए थे। 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए जीत हासिल कर ली। आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रन बनाए, जबकि कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 53 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को आसान जीत दिलाई।

उस्मान खान के शतक से पाकिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत

पाकिस्तान ने UAE के खिलाफ अपने पहले मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को 224 रन पर रोक दिया था। मोहम्मद सैयम ने तीन विकेट लिए, जबकि अली रजा, हसनैन अब्बास डार और रिजवानुल्लाह ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 37.3 ओवर में एक विकेट खोकर 225 रन बना लिए। उस्मान खान ने 120 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, वहीं जहांगीर बिलाल ने 60 रन का योगदान दिया। इस तरह पाकिस्तान ने नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

ग्रुप-A में शीर्ष स्थान के लिए होगी टक्कर

अंडर-19 एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, UAE और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप-B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया की टीमें हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों के खाते में फिलहाल दो-दो अंक हैं। दोनों ने अपना शुरुआती मुकाबला जीता है। रविवार को होने वाला मैच ग्रुप-A में शीर्ष स्थान की दौड़ के लिहाज से अहम रहेगा। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल 12 नवंबर और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।

कैसा रहेगा अल अमीरात का मौसम और पिच?

रविवार को ओमान के अल अमीरात में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान 24 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।मैदान की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाज नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 225 रन बताया गया है।

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों का स्क्वॉड

भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जाहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सैयम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान।
भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में एक ओर आर्यवीर सहवाग से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, तो दूसरी ओर उस्मान खान पाकिस्तान की बल्लेबाजी की अहम कड़ी होंगे। दोनों टीमों की मजबूत शुरुआत को देखते हुए यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें