Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से …
India vs New Zealand 2nd ODI match(Image Source: Social Media)
India vs New Zealand 2nd ODI match(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, वनडे सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 4 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

य
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 05:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs NZ 2nd ODI: वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के आधार पर निकला। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम की ओर से डेरेल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। 
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय टीम

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली भी केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में अक्षर पटेल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की। रोहित ने 23 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके बाद नमनधीर 12 रन और अंशुल कंबोज एक रन बनाकर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया। ऐसे में केएल राहुल से उम्मीदें बनी हुई थीं। वह 26 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

बारिश ने रोका मुकाबला, DLS से भारत को मिली जीत

भारतीय पारी के दौरान बारिश शुरू होने के कारण खेल रोकना पड़ा। उस समय टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। DLS नियम के मुताबिक भारत निर्धारित लक्ष्य से चार रन आगे था। इसी आधार पर अंपायरों ने मुकाबले का परिणाम भारत के पक्ष में घोषित किया।

हैमिल्टन में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला

सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला अब हैमिल्टन में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैचों में बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अगले मुकाबले में मौसम साथ देगा और दोनों टीमों के बीच पूरे 50 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें