Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs SL ODI Series: पहले वनडे का बदला मैदान, जा…
The first India-Sri Lanka ODI will be held in Visakhapatnam(Image Source: AI Photo)
The first India-Sri Lanka ODI will be held in Visakhapatnam(Image Source: AI Photo)
क्रिकेट Featured

IND vs SL ODI Series: पहले वनडे का बदला मैदान, जानिए अब कहां होगा मुकाबला

IND vs SL ODI Series: 13 दिसंबर 2026 को होने वाला पहला वनडे मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है। BCCI ने मौसम और अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन कार्य को देखते हुए वेन्यू बदलने की पुष्टि की है। अब यह मुकाबला ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

य
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 10:44 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs SL ODI Series: दिसंबर 2026 में होने वाली वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला अब दिल्ली के बजाय विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। पहले यह मैच 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होना था।
बीसीसीआई के मुताबिक, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने मौसम की परिस्थितियों और स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। इस पर विचार करने के बाद बोर्ड ने मुकाबले को विशाखापट्टनम स्थानांतरित करने का फैसला लिया। अब भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली में मैच कराने में आ रही थी परेशानी

अरुण जेटली स्टेडियम में जारी मरम्मत और नवीनीकरण के काम को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट सामने आई थीं। इनमें आशंका जताई गई थी कि 13 दिसंबर तक मैदान मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगा। इसी वजह से मुकाबले को किसी दूसरे शहर में आयोजित करने की चर्चा शुरू हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में अहमदाबाद को संभावित विकल्प बताया जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अब विशाखापट्टनम को नए वेन्यू के रूप में तय किया गया है। इससे पहले बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने वेन्यू बदलने से जुड़ी खबरों को गलत बताया था, लेकिन अब क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बदलाव की पुष्टि कर दी है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी, जबकि टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

मैच नंबर

तारीख

समय

मुकाबला

वेन्यू

1

13 दिसंबर 2026 (रविवार)

दोपहर 2 बजे

पहला वनडे

विशाखापट्टनम

2

16 दिसंबर 2026 (बुधवार)

दोपहर 2 बजे

दूसरा वनडे

बेंगलुरु

3

19 दिसंबर 2026 (शनिवार)

दोपहर 2 बजे

तीसरा वनडे

अहमदाबाद

4

22 दिसंबर 2026 (मंगलवार)

शाम 7 बजे

पहला T20I

राजकोट

5

24 दिसंबर 2026 (गुरुवार)

शाम 7 बजे

दूसरा T20I

कटक

6

27 दिसंबर 2026 (रविवार)

शाम 7 बजे

तीसरा T20I

पुणे

दिल्ली से विशाखापट्टनम मैच शिफ्ट होने के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को पहले वनडे मुकाबले के लिए नए वेन्यू पर पहुंचना होगा। सीरीज के बाकी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जाने हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें