Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद Bilaspur Fire News: अचानक भड़की आग, दो इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में मची तबाही Bilaspur News: युवतियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बहतराई और अटल आवास के वीडियो वायरल CG News: मरवाही में 62 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Raipur News: किराये के कमरे से मिले मां-बेटे के शव, बेटे की बीमारी से परेशान थीं महिला Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद Raipur News: राहुल गांधी के दीपावली मिलन समारोह, छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ढे…
India vs New Zealand 2nd ODI match(Image Source: Social Media)
India vs New Zealand 2nd ODI match(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ढेर, भारत के खिलाफ बनाया सबसे छोटा वनडे स्कोर

IND vs NZ 2nd ODI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरनूर बराड़ ने चार विकेट लेकर कीवी टीम को घरेलू मैदान पर सबसे छोटे वनडे स्कोर पर रोक दिया।

य
प्रकाशित: 07 Nov 2026, 05:21 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पूरी टीम 41 ओवर में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी धरती पर वनडे क्रिकेट का अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्होंने 104 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में रन बनाने की गति काफी धीमी रही, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका।

गुरनूर बराड़ की घातक गेंदबाजी, झटके चार विकेट

न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकने में भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा, जिसके चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम 134 रन पर सिमट गई।

32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर इससे पहले सबसे कम वनडे स्कोर 142 रन था। साल 1994 में ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में कीवी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 142 रन ही बना सकी थी। अब 32 साल बाद न्यूजीलैंड ने अपना ही यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। दूसरे वनडे में टीम महज 134 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर अब तक के सबसे छोटे वनडे स्कोर पर रोक दिया।

134 रन तक ऐसे पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 53 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, 112 रन के स्कोर पर डेरिल मिचेल 55 रन बनाकर आउट हो गए। उनके पवेलियन लौटते ही न्यूजीलैंड की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई। बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके और टीम ने अगले 22 रन जोड़ने के दौरान अपने शेष विकेट भी गंवा दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें