Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन Devbhog Milk Price: महंगाई का झटका, महंगा हुआ देवभोग दूध, अब चुकाने होंगे इतने रुपये Durg Murder Case: सफाईकर्मी की बेरहमी से हत्या, गले और पेट पर किए गए ताबड़तोड़ वार, भांजे ने आँखों देखी बताई कहानी Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन Devbhog Milk Price: महंगाई का झटका, महंगा हुआ देवभोग दूध, अब चुकाने होंगे इतने रुपये Durg Murder Case: सफाईकर्मी की बेरहमी से हत्या, गले और पेट पर किए गए ताबड़तोड़ वार, भांजे ने आँखों देखी बताई कहानी
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › ICC Player of the Month: दीप्ति शर्मा और मार्को य…
ICC awards for Deepti Sharma and Marco Jansen(Image Source: Social Media)
ICC awards for Deepti Sharma and Marco Jansen(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

ICC Player of the Month: दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को मिला अक्टूबर का बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड

ICC Player of the Month: दीप्ति शर्मा और मार्को यानसन को मिला अक्टूबर का बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड। दीप्ति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद से अहम योगदान देकर यह सम्मान हासिल किया।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 10:30 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ICC Player of the Month: भारतीय टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और साउथ अफ्रीका के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसन ने पिछले महीने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका फायदा उन्हें मिला है। दीप्ति को महिला, वहीं यानसन को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है। यानसन ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
वो टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे थे। वहीं टेस्ट की ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी वो टॉप पर काबिज हुए। वहीं दीप्ति का प्रदर्शन जिंबाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार रहा था।

दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद से दिखाया दम

दीप्ति शर्मा के लिए अक्टूबर का महीना काफी शानदार रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया और कुल 106 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम एक शानदार शतक भी रहा। गेंदबाजी में भी दीप्ति ने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 3.42 की इकॉनमी से पांच विकेट हासिल किए। इससे पहले टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। एक मुकाबले में दीप्ति ने 37 गेंदों पर 49 रन की तेजतर्रार पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों सीरीज में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।

मार्को यानसन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के 26 वर्षीय ऑलराउंडर मार्को यानसन ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने बल्लेबाजी में 198 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट अपने नाम किए। गकेबरहा में खेले गए मुकाबले में यानसन ने गेंद से पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी में 85 रन की अहम पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस प्रदर्शन का असर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी देखने को मिला। यानसन टेस्ट गेंदबाजों और टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

इन खिलाड़ियों से थी कड़ी टक्कर

आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की दौड़ में मार्को यानसन के अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और पाकिस्तान के अराफात मिन्हास भी शामिल थे। वहीं महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा को ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेश की सोभना मोस्त्री से चुनौती मिली। हालांकि अक्टूबर में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें