Archery Medal Winners: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2026 - 27 का आयोजन बिलासपुर में 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के 31 खिलाड़ियों की भागीदारी रही। जिले से तीरंदाजी प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, पी एम सेजेस तुमगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा, देवासीस अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल बागबाहरा, शासकीय मिडिल स्कूल खोपली, शासकीय हाई स्कूल खोपली, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोमाखान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा, सेजेश बागबाहरा ए एल जी गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा के विद्यार्थी शामिल हुए।
महासमुंद के तीरंदाजों ने जीते पदक, 2 का राष्ट्रीय चयन
जिले में खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद एकलव्य भोरिंग में संचालित किया जा रहा हैं, जिसमें आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं जिसमें 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। चयनित खिलाड़ियों में खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर से डोमेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, अदिति पाठक, सुप्रिया साहू, तेज कुमार साहू, भावेश कुमार साहू, दीपांशु जांगड़े, शुभम् पाठक, लिलेश जलछत्री, मनीष साहू, वासुकांत साहू शामिल हुए। जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफलता हासिल किया एवं 02 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुये।
डोमेश्वरी ने जीते 3 गोल्ड, दो तीरंदाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित
बालिका 19 वर्ष में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग महासमुंद के डोमेश्वरी साहू ने रिकर्व राउंड में इंडिविजुअल इवेंट में 70 मीटर डिस्टेंस में स्कोरिंग 01 में स्वर्ण पदक, स्कोरिंग 02 में स्वर्ण पदक तथा ओवर ऑल स्कोरिंग में स्वर्ण पदक जीता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। बालिका 17 वर्ष में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग महासमुंद के कम्पाउंड राउंड में व्यक्तिगत इवेंट में दुर्गेश्वरी साहू ने 50 मीटर डिस्टेंस में ओवर ऑल स्कोरिंग में चौथा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जाता हैं जिसमें आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ। तथा बागबाहरा के 02 खिलाड़ियों का चयन ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत अभ्यास केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा एवं कोमाखान के खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं।बिहाझर के तीरंदाजों ने जीते 12 पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ने 03 स्वर्ण पदक, वैशाली साहू ने 03 रजत पदक, कमलेश साहू ने 03 कांस्य पदक एवं चांदनी साहू पिता टेकचंद साहू ने 03 स्वर्ण पदक सहित 12 पदक जीता। इसके साथ ही जया पहाटिया एवं गजेंद्र निषाद ने ओवर ऑल स्कोरिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।
- तीरंदाजी 14 वर्ष बालक टीम में तेज कुमार साहू, भावेश कुमार साहू, दीपांशु जांगड़े, दूदीत्य नारायण पहाटिया, प्रियांशु ठाकुर, शुभम् पाठक एवं बालिका टीम में आराध्या सोनी, हर्षा प्रजापति, अदिति पाठक शामिल हुए।
- तीरंदाजी बालक एवं बालिका 17 वर्ष में लक्ष्मण चंद्राकर, कमलेश साहू, तोरण यादव, गजेंद्र निषाद, टूकेश साहू, लिलेश जलछत्री, मनीष साहू, वासुकांत साहू। चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया कुमारी पहाटिया, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू पिता टेकचंद साहू, दुर्गेश्वरी साहू शामिल हुए।
- तीरंदाजी बालक एवं बालिका 19 वर्ष में भूपेंद्र निषाद, ओम प्रकाश ध्रुव, प्रियांशु साहू, लोकेश निषाद, कुशोराम साहू, रितेश साहू। डोमेश्वरी साहू भोरिंग महासमुंद, सुप्रिया साहू महासमुंद से शामिल हुए।







