Mahasamund Players: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2026 - 27 का आयोजन बिलासपुर में दिनांक 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हैं। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी हो रही हैं, जिसमें तीरंदाजी 14 वर्ष बालक टीम में तेज कुमार साहू, भावेश कुमार साहू, दीपांशु जांगड़े, दूदीत्य नारायण पहाटिया, प्रियांशु ठाकुर, शुभम् पाठक एवं बालिका टीम में आराध्या सोनी, हर्षा प्रजापति, अदिति पाठक शामिल हैं। तीरंदाजी बालक 17 वर्ष में लक्ष्मण चंद्राकर, कमलेश साहू, तोरण यादव, गजेंद्र निषाद, टूकेश साहू, लिलेश जलछत्री, मनीष साहू, वासुकांत साहू एवं तीरंदाजी बालिका 17 वर्ष में चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया कुमारी पहाटिया, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू पिता टेकचंद साहू, दुर्गेश्वरी साहू शामिल हैं। तीरंदाजी बालक 19 वर्ष में भूपेंद्र निषाद, ओम प्रकाश ध्रुव, प्रियांशु साहू, लोकेश निषाद, कुशोराम साहू, रितेश साहू एवं बालिका 19 वर्ष में डोमेश्वरी साहू भोरिंग महासमुंद, सुप्रिया साहू महासमुंद से शामिल हैं।
हॉकी और कबड्डी में महासमुंद के खिलाड़ियों का चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में हॉकी बालक 19 वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा से डोगेश निषाद, राकेश निषाद, गणेश सेन, देवेश चंद्राकर, राजकुमार, प्रभात कोसरे एवं बालिका वर्ग में ओमेश्वरी मानिकपुरी, तोमेश्वरी साहू एवं तेंदुकोना से लता मानिकपुरी शामिल हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से 19 वर्ष बालक टीम में निर्मल शामल जे एम एस स्कूल जगदीशपुर, तेस लाल यादव शासकीय उ मा वि कोमाखान एवं खिलेश यादव शासकीय उ मा वि भिथिडीह पिथौरा के खिलाड़ी शामिल हैं। महासमुंद जिले के खिलाड़ी रायपुर संभाग से प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। दल में महासमुंद जिले से कबड्डी प्रशिक्षक हेमंत बारीक, तीरंदाजी में हिरेंद्र देवांगन, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, मैनेजर तीरंदाजी में कमला मांझी शामिल हैं।
खेलो इंडिया सेंटर से 11 खिलाड़ियों का चयन
भारत सरकार की योजना से संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य भोरिंग के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करने आसपास के खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हुए चयनित हुये है। बकमा, कोमाखान, भोरिंग, बेमचा में ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत खेल सामग्री प्रदान किया गया है, जिसमें तीरंदाजी, हॉकी खेल का अभ्यास किया जाता हैं। जिसके माध्यम से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी रहे हैं। दल में महासमुंद जिले से कबड्डी प्रशिक्षक हेमंत बारीक, तीरंदाजी में हिरेंद्र देवांगन, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, मैनेजर तीरंदाजी में कमला मांझी शामिल हैं।खिलाड़ियों को मिली बधाई एवं शुभकामनाएं
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, लीला लोकेश्वर, वेद प्रकाश साहू, जिरेन साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, जीवन लाल साहू, सुरेंद्र मानिकपुरी, लखनू निर्मलकर, रविकांत चंद्राकर, हीरालाल साहू, सोहन लाल पाटकर, महेंद्र टंडन, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दीं।

