Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › खेल › Badminton News: हॉन्गकॉन्ग ओपन में भारत का जलवा, …
A spectacular victory for Rakshita Ramraj(Image Source: Social Media)
A spectacular victory for Rakshita Ramraj(Image Source: Social Media)
खेल

Badminton News: हॉन्गकॉन्ग ओपन में भारत का जलवा, रक्षिता ने चेन यू फेई को हराया

Badminton News: हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 में भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षिता रामराज ने ओलंपिक चैंपियन चेन यू फेई को हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, लक्ष्य सेन ने भी जीत दर्ज की और सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

य
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 11:24 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Badminton News: भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षिता रामराज ने हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। 19 वर्षीय रक्षिता ने टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज चीन की चेन यू फेई को सीधे गेम में हराकर सबको चौंका दिया। कोयंबटूर की इस युवा खिलाड़ी ने मुकाबला 21-18, 24-22 से अपने नाम किया। इस जीत को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। 
रक्षिता की जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्होंने इससे पहले शुरुआती दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को भी मात दी थी। अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा।

चेन यू फेई को हराना रक्षिता के लिए यादगार पल

मुकाबले के बाद रक्षिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक है। उन्होंने चेन यू फेई को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उन्होंने अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को हरा दिया है। रक्षिता के मुताबिक, पूरे मैच के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखा और किसी भी समय हार नहीं मानी। उनके आक्रामक खेल और सटीक शॉट्स ने मुकाबले में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके बैडमिंटन करियर के सबसे यादगार दिनों में शामिल रहेगा।

लक्ष्य सेन ने भी दर्ज की आसान जीत

हॉन्गकॉन्ग ओपन में भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली। उन्होंने डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-11, 21-18 से हराया। हाल ही में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने वाले लक्ष्य शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लक्ष्य इससे पहले हाइलो ओपन और जापान के कुमामोटो मास्टर्स में लगातार दो खिताब जीत चुके हैं। अब अगले मुकाबले में उनकी टक्कर आठवीं वरीयता प्राप्त और 2021 के विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू से होगी।

लक्ष्य सेन ने जीता मुकाबला

सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

पुरुष युगल वर्ग में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी शानदार खेल दिखाया। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-16 से हराया। इस जीत के साथ सात्विक और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उनका सामना चीन के हू के युआन और लिन शियांग यी की जोड़ी से होगा। भारतीय जोड़ी इस साल सिंगापुर और चीन में दो सुपर 750 टूर्नामेंट के खिताब जीत चुकी है।

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर

वहीं, महिला युगल में भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को निराशा हाथ लगी। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी इस जोड़ी को अमेरिका की लॉरेन लैम और एलिसन ली ने 22-20, 21-13 से हराया। इस हार के साथ भारतीय जोड़ी का हॉन्गकॉन्ग ओपन में सफर समाप्त हो गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें