Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार 3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप
W 𝕏 f
होम अन्य खेल बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल प…
त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में
त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में
अन्य खेल

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने चीन की जिया यीफान-झांग शू शियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ भारत का पदक पक्का हो गया है। महिला डबल्स में भारत को 15 साल बाद विश्व चैंपियनशिप मेडल मिलेगा।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
21 Aug 2026, 03:05 PM
नई दिल्ली
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारत ने पहला पदक पक्का कर लिया है। महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की जिया यीफान और झांग शू शियान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 69 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी की और 16-21, 21-15, 21-13 से जीत दर्ज की। गैर वरीयता प्राप्त त्रीसा और गायत्री ने दबाव के बावजूद अपने खेल में लगातार सुधार किया।
पहले गेम में चीनी जोड़ी ने बढ़त बनाए रखी, लेकिन दूसरे गेम से भारतीय खिलाड़ियों ने स्मैश और नेट प्ले में आक्रामकता बढ़ाई। इसके बाद तीसरे गेम में भी उन्होंने लय बरकरार रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में पहुंचते ही त्रीसा और गायत्री का कम से कम कांस्य पदक तय हो गया है। विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों जोड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। इसके लिए अलग से ब्रॉन्ज मेडल मैच नहीं खेला जाता।

भारतीय जोड़ी की शानदार जीत
15 साल बाद महिला डबल्स में भारत को पदक

विश्व चैंपियनशिप के महिला डबल्स में भारत को 15 साल बाद पदक मिलने जा रहा है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। त्रीसा और गायत्री ने भी उस उपलब्धि के बाद भारतीय महिला डबल्स को एक बार फिर विश्व मंच पर बड़ी सफलता दिलाई है। क्वार्टर फाइनल में शुरुआती झटके के बाद दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा और अपने आक्रामक खेल से मैच का रुख बदल दिया। भारतीय जोड़ी की चुनौती आसान नहीं थी। 

चार बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं जिया यीफान

चीन की जिया यीफान महिला डबल्स की अनुभवी और सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह चार बार विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके नाम ओलंपिक में भी एक स्वर्ण और एक रजत पदक है। हालांकि जिया ने ये सभी बड़ी उपलब्धियां चेन किंगचेन के साथ हासिल की थीं। पिछले साल के अंत में चेन किंगचेन के संन्यास के बाद जिया ने झांग शू शियान के साथ नई जोड़ी बनाई। इसके बावजूद त्रीसा और गायत्री ने दोनों खिलाड़ियों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 23-23 साल की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की यह जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए खास है। गायत्री दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं। अब सेमीफाइनल में उनकी नजर पदक का रंग बदलने और फाइनल में पहुंचने पर होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें