Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Champions Trophy: भारत की लगातार दूसरी जीत,…
India defeats South Korea 2-1(Image Source: Social Media)
India defeats South Korea 2-1(Image Source: Social Media)
खेल

Asian Champions Trophy: भारत की लगातार दूसरी जीत, दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

Asian Champions Trophy: शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की ओर से मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को थाईलैंड से होगा।

य
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 11:19 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। शनिवार को खेले गए राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत की ओर से मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दो बार की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराया था। अब भारतीय टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

पहले हाफ में मुमताज ने दिलाई बढ़त

दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखते हुए लगातार विरोधी टीम के गोलपोस्ट पर हमले किए। शुरुआती मिनटों में भारत को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन दक्षिण कोरिया की रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोरियाई गोलकीपर ने शानदार बचाव कर लिया। पहले हाफ के अंतिम पलों में भारतीय टीम को सफलता मिली। भारतीय डिफेंस से मिले पास के बाद नवनीत कौर ने गेंद दीपिका को दी। दीपिका के शॉट को गोलकीपर ने रोक तो लिया, लेकिन गेंद मुमताज खान के पास पहुंच गई। मुमताज ने बिना मौका गंवाए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल के साथ भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

सुनेलिता के गोल से भारत 2-0 से आगे

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। नवनीत कौर के प्रयास के बाद गेंद रिबाउंड होकर वापस आई, जिस पर सुनेलिता टोप्पो ने शानदार टच लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचा दिया। सुनेलिता के इस गोल ने भारत को 2-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी के लिए हमले तेज किए और भारतीय गोलपोस्ट पर दबाव बनाने की कोशिश की।

आखिरी क्वार्टर में कोरिया की वापसी की कोशिश

दो गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने लगातार हमले किए। टीम को कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर बंसुरी सोलंकी ने मुस्तैदी दिखाते हुए कोरियाई खिलाड़ियों के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह टीम में शामिल की गईं बंसुरी ने मुकाबले में कई महत्वपूर्ण बचाव किए। हालांकि, मैच के 56वें मिनट में दक्षिण कोरिया की योंगयून होंग ने मैदानी गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। आखिरी मिनटों में कोरियाई टीम ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने रक्षापंक्ति को मजबूत बनाए रखा। आखिरकार भारत ने 2-1 से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत पक्की कर ली। अब भारतीय महिला हॉकी टीम की नजर आज रविवार को थाईलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होगी। लगातार दो जीत के बाद टीम इस लय को बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें