Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › खेल › कोरिया मास्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, तन्व…
तन्वी और रक्षिता का मुकाबला
तन्वी और रक्षिता का मुकाबला
खेल

कोरिया मास्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों का दम, तन्वी-रक्षिता आमने-सामने

कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भारत की तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी। वहीं अश्मिता चालिहा और पुरुष डबल्स में पृथ्वी-कृष्णा की जोड़ी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 01:27 PM · अपडेट: 23 Sep 2026, 04:45 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बैडमिंटन के कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में आज भारत की तन्वी शर्मा और रक्षिता रामराज आमने-सामने होंगी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
तन्वी शर्मा ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत की ही श्रीयांशी वलीशेट्टी को हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की। अब क्वार्टरफाइनल में उनके सामने हमवतन रक्षिता रामराज की चुनौती होगी।

तन्वी शर्मा कोरिया मास्टर्स
जापानी खिलाड़ी को हराकर रक्षिता ने बनाई जगह

रक्षिता रामराज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने जापान की मनामी सुइजू को हराकर अगले दौर का टिकट हासिल किया। अब तन्वी और रक्षिता के बीच होने वाले मुकाबले पर भारतीय बैडमिंटन प्रशंसकों की नजर रहेगी। महिला एकल के एक अन्य क्वार्टरफाइनल में भारत की अश्मिता चालिहा का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की हिना अकेची से होगा। अश्मिता ने प्री-क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम मिन जी को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया है।

पुरुष डबल्स में भारतीय जोड़ी भी मैदान में

पुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनल में भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्णा प्रसाद गरागा की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का सामना मलेशिया के मान वेई चोंग और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें