Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत Durg Hospital Case: महिला अधिवक्ता की मौत पर हाईटेक अस्पताल में हंगामा, एक करोड़ मुआवजे की मांग Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री
W 𝕏 f
होम › खेल › CG Sports: सरगुजा ओलंपिक में बच्चों को भूले जिम्म…
Children stranded at the Sarguja Olympics (Image Source: Social Media)
Children stranded at the Sarguja Olympics (Image Source: Social Media)
खेल

CG Sports: सरगुजा ओलंपिक में बच्चों को भूले जिम्मेदार! 50 से ज्यादा खिलाड़ी भूखे-प्यासे भटके, विधायक के फोन के बाद जागा प्रशासन

CG Sports: सरगुजा ओलंपिक के समापन के बाद सीतापुर के 50 से अधिक खिलाड़ी बस की व्यवस्था नहीं होने के कारण देर रात तक गांधी स्टेडियम में फंसे रहे।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 03:42 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Sports: ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित सरगुजा ओलंपिक में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के बाद सीतापुर ब्लॉक के 50 से अधिक बच्चे देर रात तक अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में भूखे-प्यासे अपने घर लौटने का इंतजार करते रहे। बच्चों को घर पहुंचाने के लिए समय पर बस की व्यवस्था नहीं की गई थी। 

वीडियो कॉल कर विधायक रामकुमार टोप्पो से मांगी मदद

स्टेडियम में परेशान बच्चों ने स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को वीडियो कॉल किया। बच्चों ने उन्हें बताया कि वे काफी देर से भूखे-प्यासे बैठे हैं और घर जाने के लिए कोई बस नहीं पहुंची है। देर रात होने के कारण वे काफी परेशान थे। बच्चों की स्थिति जानने के बाद विधायक ने तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया और व्यवस्था करने को कहा। 

छात्रावास में आधी रात को तैयार कराया गया भोजन

बच्चों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सबसे पहले उनके भोजन की व्यवस्था की। सभी बच्चों को नवापारा स्थित आदिवासी विकास विभाग के छात्रावास ले जाया गया। यहां रात में भोजन तैयार कराया गया और बच्चों को खाना खिलाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में रात के करीब 12 बज गए। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ की पहल पर बच्चों को घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई। इसी बीच सीतापुर जनपद पंचायत की ओर से भेजी जाने वाली बस भी देरी से पहुंची।

दो बसों से सीतापुर रवाना किए गए खिलाड़ी

आखिरकार दो बसों के जरिए सभी बच्चों को सीतापुर के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बस चालकों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे को रास्ते में नहीं छोड़ा जाए और प्रत्येक खिलाड़ी को उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। इस तरह आधी रात के बाद बच्चों की घर वापसी हो सकी। 

तीन लाख रुपये का बजट, फिर भी क्यों हुई लापरवाही 

इस पूरे मामले ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनपद पंचायत सीतापुर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब प्रतियोगिता के आयोजन और खिलाड़ियों के आवागमन के लिए प्रत्येक जनपद पंचायत को तीन लाख रुपये का बजट दिया गया था, तो बच्चों को घर पहुंचाने के लिए समय पर बस क्यों नहीं मिली।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें