IND vs NZ 1st Test Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में अब टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर दबाव बनाने की होगी।
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और रवींद्र जडेजा को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। वहीं, आकाश दीप, अंशुल कंबोज और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम कर रहे हैं। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए कीवी टीम मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।











