सिंघोड़ा NH-53 पर 77.620 किलो गांजा बरामद
जब्त गांजा: 77.620 किलोग्राम (अनुमानित कीमत 38 लाख 81 हजार रुपये)।
अन्य जब्ती: आयशर वाहन (कीमत 10 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत 14 हजार रुपये)।
कुल मशरूका: 48 लाख 95 हजार रुपये।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह खेप सोनपुर (ओडिशा) से सोलापुर (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर तौल और सीलबंदी की प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
कोमाखान में 65.910 किलो गांजा जब्त
दूसरी कार्रवाई कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी जांच नाका के पास हुई। शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खरियार रोड (ओडिशा) की ओर से आ रही एक ग्रे रंग की ह्युंडई सेंट्रो कार (क्र. CG 07 MA 9885) को रोका। कार में सवार आदित्य शर्मा (24 वर्ष) और एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के रहने वाले हैं, से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर कार की फ्रंट और पिछली लाइट के पास बनी खाली जगहों में छिपाकर रखे गए खाकी टेप से पैक 141 छोटे-बड़े पैकेट बरामद हुए।
जब्त गांजा: 65.910 किलोग्राम (अनुमानित कीमत 32 लाख 95 हजार 500 रुपये)।
अन्य जब्ती: सेंट्रो कार (कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत 15 हजार रुपये)।
कुल मशरूका: 34 लाख 60 हजार 500 रुपये।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से झांसी (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहे थे। कोमाखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु (संक्षेप में)
सिंघोड़ा कार्रवाई: 77.620 किग्रा गांजा व आयशर वाहन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार।
कोमाखान कार्रवाई: 65.910 किग्रा गांजा व सेंट्रो कार जब्त, 1 आरोपी व 1 विधि से संघर्षरत बालक शामिल।
कुल जब्ती: 143.530 किग्रा गांजा और वाहन-मोबाइल मिलाकर कुल 83,55,500 रुपये की संपत्ति।












