Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट IND vs SL : 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज, जडेजा की वाप…
IND vs SL टेस्ट टीम
IND vs SL टेस्ट टीम
क्रिकेट

IND vs SL : 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज, जडेजा की वापसी और बुमराह पर सस्पेंस

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। करीब 8 महीने बाद रविंद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 11:47 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 11:33 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा रविंद्र जडेजा की वापसी को लेकर है, जो करीब 8 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन से पहले सबसे बड़ा सवाल रविंद्र जडेजा की वापसी को लेकर था। जडेजा ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 26 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह वनडे टीम से भी बाहर चल रहे थे। अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उतरते ही जडेजा करीब 262 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं, स्पिन गेंदबाज सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह और साई सुदर्शन के खेलने पर फिटनेस का फैसला

भारत श्रीलंका टेस्ट सीरीज
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन दोनों खिलाड़ियों का अंतिम चयन उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही दोनों को अंतिम मुकाबलों में खेलने की अनुमति दी जाएगी। बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। घुटने की परेशानी के चलते उन्हें सीरीज के निर्णायक मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा था। वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को शामिल किया गया है। 
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले में आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। दोनों टेस्ट मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें