Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › खेल › Junior Archery Championship: महासमुंद के तीरंदाजो…
Junior archery championship winners(Image Source: Keertiman Media)
Junior archery championship winners(Image Source: Keertiman Media)
खेल

Junior Archery Championship: महासमुंद के तीरंदाजों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जीते पदक

Junior Archery Championship: 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चांदनी साहू और पद्मा साहू ने स्वर्ण पदक, जया साहू ने कांस्य पदक जीता, जबकि कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया।

य
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 05:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Junior Archery Championship: छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन साईंस कॉलेज रायपुर में रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर महासमुंद के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कम्पाउंड राउंड में भागीदारी किया। महासमुंद जिले के रिकर्व एवं कम्पाउंड राउंड में जयंत ठाकुर, उमेश बरिहा,डोमेश्वरी साहू, चांदनी साहू, पद्मा साहू, नवलीन कौर, जया साहू तथा इंडियन राउंड में वैशाली साहू, चांदनी साहू, तृषा प्रजापति, जया पहाटिया, कमलेश साहू, ओम प्रकाश, अमर शबर, गजेंद्र, टूकेश, कुशो राम, लोकेश निषाद शामिल हुए। 

तीरंदाजी में महासमुंद के खिलाड़ियों की जीत
पद्मा साहू ने कम्पाउंड राउंड में जीता गोल्ड

चैंपियनशिप में जिले से बालक वर्ग में बागबाहरा के कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका रिकर्व राउंड में महासमुंद जिले ने 02 पदक अपने नाम किया जिसमें बागबाहरा की चांदनी साहू ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं बागबाहरा की जया साहू ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। कम्पाउंड राउंड में बागबाहरा की पद्मा साहू ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। बालिका इंडियन राउंड में बागबाहरा की वैशाली साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को टी शर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता तीरंदाज 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप दिनांक 21 से 28 अक्टूबर, 2026 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित स्पर्धा में शामिल होंगे।

खेल जगत ने खिलाड़ियों को दी बधाई

राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, पीरित राम साहू, संजय सोनवानी, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, संजय पैकरा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर व बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें