Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › खेल › Sports News: गुरदीप सिंह और आभा चंद्राकर का शानदा…
Gurdeep and Abha win titles(Image Source: Keertiman Media)
Gurdeep and Abha win titles(Image Source: Keertiman Media)
खेल

Sports News: गुरदीप सिंह और आभा चंद्राकर का शानदार प्रदर्शन, पावरलिफ्टिंग में जीते गोल्ड मेडल

Sports News: भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महासमुंद के बागबाहरा के गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर ने स्वर्ण पदक जीते। गुरदीप ने स्ट्रांग मैन और आभा ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

य
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 04:50 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sports News: छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के बागबाहरा नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभावान खिलाड़ी गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर ने अपने दमदार प्रदर्शन से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर ने अपनी ताकत, तकनीक और बेहतर प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। 

गुरदीप बने स्ट्रांग मैन, आभा बेस्ट लिफ्टर

गुरदीप सिंह छाबड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं आभा चंद्राकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट लिफ्टर का खिताब हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से बागबाहरा नगर सहित पूरे महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है। गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर इससे पहले भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से पहचान बना चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर बागबाहरा की प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। 

मेहनत और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, समर्पण और अपने माता-पिता को दिया है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ बागबाहरा नगर और महासमुंद जिले का भी मान बढ़ाया है। गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों, परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है और उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें