Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, नवंबर में नहीं बढ़ेगा क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, नवंबर में नहीं बढ़ेगा क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Irani Cup Final: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, रे…
Rest of Indias victory in the Irani Cup(Image Source: Social Media)
Rest of Indias victory in the Irani Cup(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Irani Cup Final: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, रेस्ट ऑफ इंडिया ने जीता ईरानी कप

Irani Cup Final: रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्मरण रविचंद्रन के 135 रन और मुकेश कुमार के 6 विकेट टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।

य
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 10:01 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Irani Cup Final: खिताबी मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हरा दिया। मुकाबला चौथे दिन ही समाप्त हो गया। 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम महज 111 रन पर सिमट गई। रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने छह विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि आकाश दीप ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई तो स्मरण रविचंद्रन ने मोर्चा संभाले रखा।
उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी 319 रन तक पहुंची और जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा गया। स्मरण की पारी न सिर्फ टीम के लिए निर्णायक साबित हुई, बल्कि उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

54 रन की साझेदारी के बाद बदला मैच का रुख

279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल और शुभम खजूरिया ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी। आकाश दीप ने कामरान इकबाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मुकेश कुमार ने अपने एक ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटक लिए। उन्होंने शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा को आउट कर जम्मू-कश्मीर को 65 रन पर तीसरा झटका दिया।

मुकेश कुमार के छह विकेट से बिखरी जम्मू-कश्मीर की पारी

अब्दुल समद और शुभम खजूरिया ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन आकाश दीप ने खजूरिया को आउट कर जम्मू-कश्मीर पर फिर दबाव बना दिया। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में आबिद मुश्ताक, उमर नजीर मीर और सुनील कुमार को आउट कर जम्मू-कश्मीर की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मुकेश कुमार ने 6 विकेट लेकर 33 रन खर्च किए, जबकि आकाश दीप को तीन सफलताएं मिलीं। इस तरह रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप के मुकाबले को चौथे दिन ही 167 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें