Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल,…
Indore double murder case(Image Source: AI Generated)
Indore double murder case(Image Source: AI Generated)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक 

Dobble Murder: संपत्ति विवाद को लेकर पिता और बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय हर्षिता यादव का शव कालानी नगर स्थित किराए के फ्लैट में मिला, जबकि उनके पिता राजू यादव का शव हातोद क्षेत्र के जम्बुड़ी हप्सी में बोरे के अंदर बरामद हुआ।

स
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 03:09 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dobble Murder: दुनिया की हर खुशी एक तरफ और पापा का साथ एक तरफ, कहते है बेटी के लिए पिता का साया सबसे खास होता है। वही, इंदौर से एक ऐसी घटना सामने आया है। जिस घर में पिता की उंगली पकड़कर बेटी ने चलना सीखा, उसी परिवार में रिश्तों के कत्ल की ऐसी कहानी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति के दस्तावेजों को लेकर विवाद के बिच पिता और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जहां बेटी का शव कालानी नगर के एक किराए के फ्लैट में मिला, तो पिता की लाश हातोद क्षेत्र में बोरे के अंदर बंद मिली। जिसमें पिता का एक हाथ भी कटा हुआ था। इस दोहरे हत्याकांड के शक में  परिवार के ही बेटे शक के दायरे पर है। पुलिस ने उसके एक नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया है। 

आखिर संपत्ति के लिए अपनों के खून का प्यासा कौन है? 

पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाश रही है। संपत्ति विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का है, जहां 22 वर्षीय हर्षिता यादव का शव एक किराए के फ्लैट में मिला। जानकारी के मुताबिक, मृतिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गया है। लेकिन इस वारदात की दूसरी कड़ी ने पुलिस को भी चौंका दिया। हर्षिता के पिता राजू यादव का शव हातोद थाना क्षेत्र के जम्बुड़ी हप्सी में बोरे के अंदर बंद मिला। पिता का एक हाथ कटा हुआ था और शव करीब 36 घंटे पुराना बताया जा रहा है।

संपत्ति विवाद में पिता-बेटी की हत्या की आशंका

जांच में यह सामने आया है कि परिवार में संपत्ति के को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिता राजू यादव और बेटी हर्षिता के पास संपत्ति से जुड़े दस्तावेज थे, जिसको लेकर बेटा हर्ष नाराज था। इसी विवाद को दोनों हत्याओं की वजह माना जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पहले राजू यादव की हत्या की गई और उनका शव हातोद क्षेत्र में फेंक दिया गया। इसके बाद कालानी नगर के किराए के फ्लैट में हर्षिता की गला घोंटकर हत्या की गई। हालांकि, घटना का पूरा जानकारी और हत्या की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 

बेटे पर शक, नाबालिग साथी हिरासत में

दोनों हत्याओं के मामले में पुलिस को बेटे हर्ष यादव पर शक है। पुलिस ने उसके एक नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों हत्याओं को किसने और कैसे अंजाम दिया, इसमें और कौन शामिल था और संपत्ति विवाद की पीछे का असली वजह क्या है। सामने आए इस दोहरे हत्याकांड ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि संपत्ति का लालच इंसान को किस हद तक ले जा सकता है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें