Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इ…
Investigation into the murder of the former IAS officer (Image Source: social media)
Investigation into the murder of the former IAS officer (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश

IAS Officer Murder: भोपाल के सूरजनगर में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया है और पांच राज्यों में कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जांच में आगरा-मथुरा रूट पर उसकी आखिरी लोकेशन और CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 10:55 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IAS Officer Murder: राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल सूरजनगर (नीलबड़) इलाके में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हुई नृशंस हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। इस हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध और वारदात के बाद से गायब केयरटेकर वरुण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पांच राज्यों में फैला पुलिस का जाल 

वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे केयरटेकर वरुण की धरपकड़ के लिए भोपाल पुलिस एक्शन मोड में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की 11 टीमों और भोपाल पुलिस जोन-1 की 4 टीमों को मैदान में उतारा गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, शातिर आरोपी अपना मोबाइल बंद कर चुका है, जिससे उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कतें आ रही हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय ने दो विशेष टीमें सिर्फ आरोपी के 'डिजिटल फुटप्रिंट' और तकनीकी सुराग खंगालने के लिए तैनात की हैं।

आगरा-मथुरा रूट पर मिली आखिरी लोकेशन 

जांच में जुटी टीमों को वरुण की अंतिम लोकेशन आगरा-मथुरा मार्ग पर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी आगरा और पटियाला स्थित बहनों से भी कड़ी पूछताछ की है, ताकि उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके। साथ ही प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सीसीटीवी में फुटेज आई सामने, देर रात बैग लेकर भागा 

घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एक फुटेज में आरोपी रात करीब 2:40 बजे मकान से बाहर निकलता दिख रहा है। इसके बाद आगे लगे एक अन्य कैमरे में वह हाथ में बैकपैक और एक झोला लिए तेजी से भागता नजर आया।

बिना वेरिफिकेशन के रखी गई थी एजेंसी की सेवाएं 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिवंगत पूर्व अधिकारी ने आरोपी केयरटेकर को 'वर्मा केयरटेकर एजेंसी' के जरिए रखा था। आरोपी मूल रूप से पंजाब के पटियाला का रहने वाला बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस एजेंसी के जरिए उसे रखा गया था, उसके पास न तो आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन था और न ही कोई अपडेटेड एड्रेस प्रूफ। पुलिस अब इस लापरवाही को लेकर एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें