Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Murder Case: गुरुद्वारे के बाहर युवक की हत्या, CC…
Itarsi murder case CCTV footage(Image Source: social media)
Itarsi murder case CCTV footage(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Murder Case: गुरुद्वारे के बाहर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Murder Case: युवक विक्रम की चाकू मारकर हत्या मामले में CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हत्या से पहले मृतक और आरोपी साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और 100 रुपये के विवाद के बाद आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 06:19 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
इटारसी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर साफ होने लगी है। गुरुद्वारे के बाहर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में हत्या से कुछ देर पहले मृतक और दोनों आरोपी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह घटना इटारसी थाना क्षेत्र में थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम अपने परिचित गुलशन और सनी शर्मा के साथ बाइक पर मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, फिर चाकू से हमला

गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीनों युवक पहले आपस में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद मोबाइल को लेकर विवाद बढ़ गया और बहस शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गुलशन ने विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विक्रम पर चाकू से दो वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

100 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले मंगलवार को विक्रम, गुलशन और सनी शर्मा स्टेशन के पास बैठे थे। इस दौरान शराब पीने की बात भी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि विक्रम ने गुलशन से अपने 100 रुपये वापस मांगे थे, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

CCTV और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलशन और सनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अब CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें