"CCTV फुटेज" के लिए 120 परिणाम मिले
जशपुर
CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल
CG News: जशपुर जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ। कार में चार युवक सवार थे, जिनके नशे में होने का आरोप है।
बिलासपुर
Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
Road Accident: बिलासपुर की स्वर्णिमा एरा कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इंजीनियर समीर खान को टक्कर मार दी। हादसे में समीर उछलकर कार की छत पर जा गिरा और कार बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इंजीनियर के पैर में गंभीर चोट आई है।
कोरबा
Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Korba News: कटघोरा में मालदा घाट स्थित प्लांट परिसर के घने जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
अनोखी घटना : आधी रात हनुमान मंदिर में दिखी रहस्यमयी हलचल, CCTV फुटेज से बढ़ी लोगों की जिज्ञासा
कवर्धा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में आधी रात हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखा आसन अपने आप खिसकता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
खुलासा : पड़ोसी ने ही उड़ाए 10 लाख के जेवर और नकदी, 300 से ज्यादा CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में पीड़ित का पड़ोसी ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य चोरी का सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर
तलाश रही वजह : हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, आरोपियों की खोज में खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला थाना के पास बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
दुर्ग
खुलासा : दुर्ग में पंचायत के भीतर उपसरपंच पर हमला, CCTV फुटेज से खुला पूरा मामला
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सांकरा में उपसरपंच रामशरण बंधे पर पंचायत भवन के भीतर पंचायत सदस्य द्वारा कथित रूप से डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 11 जून 2026 को हुई इस घटना में उपसरपंच को पीठ और हाथ में चोट आई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया है।
रायपुर
2 करोड़ के सोने की चोरी : 16 साल के वफादार कर्मचारी ने ही शोरूम से साफ किए डेढ़ किलो जेवर, CCTV फुटेज आया सामने
राजधानी के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी सूरज साहू पर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी की जिम्मेदारी रोजाना गहनों को तिजोरी में रखने की थी, लेकिन उसने 9 अप्रैल 2026 को कथित तौर पर करीब 1495 ग्राम सोना अपने पास छिपाकर शोरूम से बाहर निकाल लिया। 13 अप्रैल को स्टॉक ऑडिट में गहनों की कमी सामने आई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में सूरज साहू जेवर ले जाते दिखाई दिया।
रायपुर
Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
Theft Case: रायपुर के खमतराई क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।
महासमुंद
CG Crime News: सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति की मौत, परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
CG Crime News: कवर्धा के मिनीमाता चौक स्थित एक दुकान में सामान खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद ग्राम रेंगाखार निवासी शिव कुमार वाचकर की मौत हो गई। परिजनों ने महिला दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
बिलासपुर
Crime News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Crime News: बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे रायगढ़ निवासी उत्तम कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके से पानी की बोतल, पर्स और गमछा बरामद हुआ है। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रीय
Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल
Bhopal News: भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही महिला पत्रकार सपना सड़क पर गिर गईं। पीछे से आए डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।