Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चा…
Young man stabbed to death (Image Source: social media)
Young man stabbed to death (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका

Bilaspur Murder Case: सिरगिट्टी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 02:36 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur Murder Case: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात खूनी वारदात से दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर बेखौफ बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों की दरिंदगी इतने पर ही नहीं रुकी; वारदात के बाद वे खून से लथपथ युवक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए और शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर फरार हो गए।

फदहाखार गेट के पास घेराबंदी कर किया हमला 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ओम लहरे (22 वर्ष), पिता कन्हैया दिवाकर के रूप में हुई है। रविवार रात लगभग 9 बजे ओम फदहाखार गेट के पास मौजूद था, तभी घात लगाए कुछ युवकों ने उस पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घसीटकर बाईपास किनारे फेंक दिया। देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब लथपथ शव पर पड़ी, तब उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सुराग 

हत्या की खबर मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस टीम के साथ आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को सील कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूनों, हमलावरों के जूतों के निशान और वारदात में इस्तेमाल संभावित सुरागों को अपने कब्जे में लिया है।

पुरानी रंजिश बनी वजह, पूछताछ जारी 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी पुरानी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि घटना के ठीक पहले उनके बीच किस बात को लेकर विवाद बढ़ा, इसका खुलासा पुलिस पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। सिरगिट्टी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य सह-आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें