Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम सूरजपुर Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युव…
Minor girl death case in Surajpur(Image Source: AI Photo)
Minor girl death case in Surajpur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Minor Girl Death News: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। परिजनों ने युवती के साथ मारपीट और हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 05:24 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Minor Girl Death News: रामानुजनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। युवक पर नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी के साथ रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। करीब आठ महीने पहले वह अपने घर से निकलकर युवक के घर आ गई थी। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। परिजनों ने युवती को वापस घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके साथ नहीं लौटी।

प्रेमी के घर मिली थी नाबालिग की लाश

17 सितंबर की दोपहर युवती की प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली थी। घटना के समय युवक के परिजन घर में मौजूद थे। उन्होंने युवती को नीचे उतारा। इसके बाद प्रेमी ने फोन कर युवती की बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन प्रेमी के घर पहुंचे। उस समय शव कमरे में रखा हुआ था। पुलिस ने कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बाद में नाबालिग के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। परिजनों का आरोप था कि युवती के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के आधार पर रामानुजनगर थाना पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें