पुरानी कहासुनी, फिर किया हमला
तीनों जब भूतों वाली गली से गुजर रहे थे, तभी सामने से कुछ नाबालिग वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि छात्रा के पहले पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग से संबंध थे। छात्रा की अतुल से दोस्ती के बाद दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। गुरुवार को भी छात्रा को अतुल के साथ देखकर नाबालिग ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोस्तों के साथ लौटकर किया हमला कहासुनी के बाद आरोपी नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ वहां से चला गया। कुछ देर बाद तीनों दोबारा अतुल के पास पहुंचे।
चाकू लगने से छात्र की मौत
उस समय अतुल अपने क्लासमेट के साथ मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी के दोनों साथियों ने अतुल को पकड़ लिया और मुख्य आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अतुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गंभीर रूप से घायल अतुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।CCTV से आरोपियों की पहचान
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह, आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

