"इनाम घोषित" के लिए 10 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश
IAS Officer Murder: भोपाल के सूरजनगर में पूर्व IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया है और पांच राज्यों में कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जांच में आगरा-मथुरा रूट पर उसकी आखिरी लोकेशन और CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं।
राष्ट्रीय
Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा के तीन इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 26 लाख रुपए का था इनाम
Jharkhand Maoist Surrender: सारंडा क्षेत्र में सक्रिय तीन इनामी माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 15 लाख और 10 लाख के इनामी माओवादी दंपती समेत एक महिला माओवादी शामिल है। तीनों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
राष्ट्रीय
Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
दुर्ग
मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान
दुर्ग जिले के समोदा गांव में 5.609 एकड़ भूमि पर मक्के की आड़ में की जा रही अवैध अफीम खेती के चर्चित मामले में पुलिस ने 143 दिन की जांच के बाद 939 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
बीजापुर
बीजापुर में बड़ी कामयाबी : 49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 49 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली और DVCM-ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, जो बस्तर से झारखंड भेजे गए थे।
राष्ट्रीय
गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश
भोपाल देहात पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 31 हजार के इनामी सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चांदी के मुकुट, छत्र और नकदी सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान बरामद किया।
कोरिया
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 लाख की इनामी महिला नक्सली का आत्मसमर्पण, पुलिस की बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘ऑपरेशन प्रयास’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली देहकी उर्फ जीत्ती ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 2010 से नक्सल संगठन से जुड़ी थी और रावघाट क्षेत्र में सक्रिय रही। संगठन के भीतर मतभेद, कठोर नेतृत्व और आदिवासियों के प्रति कथित अत्याचारों से परेशान होकर उसने हिंसा छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के बाद उसने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे सहायता दी जाएगी और पुलिस ने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में 8-8 लाख रुपए के दो इनामी नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
कांकेर जिले में हिड़मे और शंकर नामक दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने एके-47 सहित आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। सुरक्षा बलों ने उन्हें मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास नीति का लाभ लेने का आश्वासन दिया। यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद समाप्ति की सरकारी डेडलाइन पर हुआ और इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। अभी भी क्षेत्र में लगभग 15 नक्सली सक्रिय हैं।
बस्तर संभाग
डीआरजी को बड़ी सफलता, सुकमा में नक्सली नेता मूचाकी कैलाश ढेर
सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश मारा गया। वह नक्सली संगठन में प्लाटून 31 का सेक्शन कमांडर था और कई गंभीर अपराधों में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।