Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Rewa News: नहर में डुबने से दो जुड़वा भाइयाें की मौत हत्या या आत्महत्या? दोस्तों की भूमिका पर सवाल Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश Crime News: सूरजपुर में छठ घाट के पास मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता Rewa News: नहर में डुबने से दो जुड़वा भाइयाें की मौत हत्या या आत्महत्या? दोस्तों की भूमिका पर सवाल Raipur Crime News: सूने मकान को बनाया निशाना, सोने की चेन और 89 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार Theft Case: पड़ोसन ने ही घर से उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, पति समेत 3 गिरफ्तार CGMSC: मलेरिया प्रभावित इलाकों के लिए मच्छरदानी खरीद का टेंडर रद्द, दरों और शर्तों पर उठे थे सवाल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइ…
Burnt body of a young man found in Shivtarai forest(Image Source: Social Media)
Burnt body of a young man found in Shivtarai forest(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Blind Murder: बीस दिन पहले अस्पताल से चोरी गई बाइक के साथ जंगल में मिली युवक की जली हुई लाश

Blind Murder: कोटा के शिवतराई जंगल में युवक की जली हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। घटनास्थल पर मिली बाइक मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी हुई थी। पुलिस को हत्या के बाद शव जंगल में लाकर जलाने की आशंका है। फिलहाल युवक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच जारी है।

य
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 01:12 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Blind Murder: छत्तीसगढ़ के कोटा क्षेत्र स्थित शिवतराई जंगल में युवक की जली हुई लाश मिलने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। घटनास्थल पर मिली बाइक के चेचिस नंबर से एक अहम सुराग हाथ लगा है। जांच में पता चला कि यह बाइक करीब 20 दिन पहले मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी हुई थी। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को इसी बाइक से जंगल तक लाया गया और वहां जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बीच मुंगेली के एक परिवार ने लापता युवक के रूप में शव की पहचान की है। बताया जा रहा है कि युवक 16 नवंबर से लापता था। हालांकि, उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि के लिए पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। वहीं, कोरबा से भी एक परिवार कोटा पहुंचा है, जिसने शव की पहचान करने की बात कही है।

मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी हुई थी बाइक

एएसपी मधुलिका सिंह के मुताबिक, गुरुवार शाम वन विभाग के अधिकारियों को शिवतराई जंगल में एक युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग ने कोटा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां मिली बाइक के चेचिस नंबर से उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि बाइक 31 अक्टूबर को मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी हुई थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मुंगेली और आसपास के जिलों में लापता युवकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। इसी दौरान 16 नवंबर से लापता मुंगेली के एक युवक का मामला सामने आया। पुलिस ने शव की तस्वीर आसपास के जिलों में भेजी, जिसके बाद कोरबा का एक परिवार भी पहचान के लिए कोटा पहुंचा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर रही है।

हत्या के बाद जंगल में लाकर जलाया गया शव

शुक्रवार सुबह पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर दोबारा जांच की। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या शिवतराई जंगल में नहीं, बल्कि किसी दूसरी जगह पर की गई थी। इसके बाद शव को बाइक के साथ जंगल में लाया गया और झाड़ियों से ढककर आग लगा दी गई। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना होने का अनुमान है। जांच में चोरी की बाइक का इस्तेमाल, युवक के लापता होने की तारीख और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को अहम माना जा रहा है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किसने चोरी की थी, युवक की हत्या किस वजह से की गई और इस वारदात में कौन-कौन शामिल था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें