जिला स्तरीय शालेय टेनिस प्रतियोगिता बालक एवं बालिका अंडर 14,17,19 वर्ष का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में फॉरेस्ट टेनिस कोट महासमुन्द में किया गया। आयोजन के चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 11 अगस्त को फॉरेस्ट टेनिस कोट महासमुंद में शामिल होंगे। जिसमें रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुन्द, धमतरी के टेनिस खिलाड़ी शामिल होंगे।
बालिका वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में कुल 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 19 वर्ष बालिका टेनिस प्रतियोगिता में ओमेश्वरी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान एवं रागिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।, 17 वर्ष में पदमिनी साहू ने प्रथम एवं मुस्कान निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष में सिद्रा सिद्दीकी ने प्रथम स्थान एवं रिया साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालक टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौतम साहू एवं द्वितीय स्थान हरीशंकर साहू, 17 वर्ष में केशव साहू एवं द्वितीय स्थान याशिस देवांगन, 14 वर्ष में प्रथम स्थान नूरसागर पटेल एवं द्वितीय स्थान भावेश ने प्राप्त किया।
महासमुंद टेनिस खिलाड़ीविजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
आयोजन को सफल बनाने में अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, नवनीत, कमला मांझी का सहयोग रहा। आयोजन में अतिथि खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द मनोज धृतलहरे, सहा. क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, सहा. वि. अधि. हिना ढालेन, प्राचार्य सेजेश हिन्दी संध्या चंद्राकर, लेख राम दिवान व प्रशिक्षक अंजनी साहू उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, नवनीत, इमरान अली, कमला मांझी का सहयोग रहा।