Mahasamund Handball Team: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
Mahasamund Handball Team: 12 खिलाड़ियों ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 04:15 PM· 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Handball Team: 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों ने जगदलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के प्रवक्ता आदित्य चंद्राकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से महासमुंद जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।बालक वर्ग में मयंक कोसरे (आत्मानंद हिंदी विद्यालय), प्रतुल चंद्राकर, लोकेश चौहान, प्रतीक दत्त, तनवीर कश्यप, कान्हा धुरु, जीशान खान और आकिब अली (गुड शेफर्ड विद्यालय) शामिल रहे। बालिका वर्ग में विधि पुंज (आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय महासमुंद), स्वाति दुबे, रखछनदा शेख (आत्मानंद साकरा) और सिमरन जोगी (आत्मानंद पटेवा) ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
महासमुंद खिलाड़ियों ने जीते पदकरायपुर जोन कोच के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने किया प्रतिनिधित्व
सभी खिलाड़ियों ने रायपुर जोन हैंडबॉल कोच सैयद इमरान अली, व्यायाम शिक्षक हाईस्कूल पीढ़ी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम के साथ कोच एवं मैनेजर के रूप में आशीष कुशवाहा, मनीष चंद्राकर, आशुतोष ठाकुर, सोनू सोनी, नवनीत सिंह और गुरुदत्ता महासमुंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदक विजेता खिलाड़ियों को महासमुंद विधानसभा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, इंद्रजीत सिंह खालसा (आयुक्त छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड), प्रदीप चंद्राकर (उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ), ऐतराम साहू (जिला अध्यक्ष भाजपा महासमुंद), बीएल देवांगन (जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद) सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
इस अवसर पर नंदकुमार सिन्हा (सहायक संचालक शिक्षा विभाग), अंजलि बरमाल (सहायक खेल अधिकारी महासमुंद), मनोज धृतलहरे (खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण), भोपाल सिंह बंजारा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद), आरके कुर्रे (प्राचार्य हाईस्कूल पीढ़ी), अमी रूपस (प्राचार्य आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय), डॉ. संध्या चंद्राकर (प्राचार्य आत्मानंद हिंदी विद्यालय) सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हैंडबॉल संघ ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की
अनिता रावटे (संचालक गुड शेफर्ड विद्यालय महासमुंद), डॉ. दीपक देवांगन (प्राचार्य आत्मानंद साकरा), अंजनी साहू, कुमारी सोनिया बंदे, वैभव मानिकपुरी एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।