Sunday, 08 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › National Powerlifting Championship: मेहनत और जुनू…
Akash Chandrakar won two gold and three silver medals(Image Source: Keertiman Media)
Akash Chandrakar won two gold and three silver medals(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

National Powerlifting Championship: मेहनत और जुनून का मिला फल, आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीते पांच पदक

National Powerlifting Championship: ग्राम नारा निवासी आकाश चंद्राकर ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत समेत कुल पांच पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आकाश की सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Sep 2026, 05:20 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 05:00 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
National Powerlifting Championship: शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश चंद्राकर पिता प्रहलाद चन्द्राकर ग्राम नारा ने पांच पदक अपने नाम किए हैं। रायपुर में बीते माह आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में आकाश ने अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के स्ट्रेंथ लिफ्टिंग वर्ग में आकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीते,जबकि पावरलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक प्राप्त किए।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक साथ पांच पदक हासिल करना उनकी मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी आकाश चंद्राकर का सम्मान
जिला पंचायत सदस्य ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर आकाश चंद्राकर का वतन चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत रायपुर के द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना किया। सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आकाश की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना निश्चित रूप से गौरव की बात है। वतन ने उम्मीद जताया कि आकाश आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें