Arang News: शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पर जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।
सुबह नहाने जा रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे आरंग-भिलाई मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान मनोज धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज सुबह नहाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज लोगों ने चम्पारण रोड पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस मार्ग पर तेज रफ्तार से चलने वाले भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
चक्काजाम की सूचना मिलने पर आरंग तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातgचीत कर उन्हें समझाने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।











