"घटनास्थल पर ही मौत" के लिए 16 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Arang News: भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत
Arang News: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से 35 वर्षीय मनोज धीवर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
Bike Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम अमरपुर के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने हार्वेस्टर को पतगवां के पास पकड़ लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
कोरबा
Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुसमुंडा-गेवरा मार्ग और मोरगा क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक शामिल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों ने जिले में भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायपुर
Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान
Raipur Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में 28 वर्षीय स्कूटी सवार युवक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जोरा मॉल के सामने रिंग रोड ओवरब्रिज पर अंधेरे में खड़ी पिकअप से स्कूटी टकरा गई, वहीं रांवाभाठा में तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने मंदिर दर्शन के लिए जा रही महिला को कुचल दिया।
सूरजपुर
CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर
CG News: सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम टइया में ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद 10 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल
CG Road Accident: सरगुजा जिले के सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 पर ट्रेलर की चपेट में आने से 70 वर्षीय कारोबारी त्रिलोक चंद गोयल की मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर पुलिस ने ऑटो से शव अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने जर्जर सड़क को लेकर नाराजगी जताई।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: कांकेर के भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय अमन कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जशपुर
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
रायगढ़
Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप
Raigarh Road Accident: पुसौर थाना क्षेत्र में रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेतला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया और वाहन के पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही जान चली गई।
दुर्ग
लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी
दुर्ग जिले में लूट के इरादे से पहुंचे चार बदमाशों ने ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह-चिखली चौक के बीच की है, जहां आरोपियों ने मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर हमला कर आरोपी करीब 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
बालोद
दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीन घायल
बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंगेली
मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।