Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बालोद दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से द…
जलती हुई दुर्घटनाग्रस्त बाइक
जलती हुई दुर्घटनाग्रस्त बाइक
बालोद

दो बाइक आपस में भिड़ीं, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, तीन घायल

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 10:58 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 05:54 AM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे-930 पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवकों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह दुर्घटना बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-930 के दल्लीराजहरा मार्ग पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान ग्राम जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (पिता नूतन देशमुख) और ग्राम परसदा निवासी अरुण साहू के रूप में हुई है।

तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल लोगों में यसु देशमुख (19 वर्ष), पिता हिराराम देशमुख, निवासी जगन्नाथपुर-सांकरा, नरेंद्र निषाद (31 वर्ष), पिता खेमचंद निषाद, निवासी दल्लीराजहरा और पोषण कुमार गोयल (30 वर्ष), पिता अशोक कुमार गोयल, निवासी ग्राम सिकोसा थाना गुंडरदेही शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 शव क्वो वाहन में  ले जाते पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग

सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने लिया चपेट में

टक्कर इतनी तेज थी कि गेमन लाल देशमुख और अरुण साहू बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार, गेमन लाल देशमुख, अरुण साहू और यसु देशमुख दल्लीराजहरा से बालोद की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पोषण कुमार गोयल और नरेंद्र निषाद बालोद से दल्लीराजहरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग

हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और ट्रक चालक सहित पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें