Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेर…
दुर्ग में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या; चार आरोपियों की तलाश जारी
दुर्ग में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या; चार आरोपियों की तलाश जारी
दुर्ग

लूट का विरोध पड़ा भारी : दुर्ग में उपसरपंच की बेरहमी से हत्या, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर भागे आरोपी

दुर्ग जिले में लूट के इरादे से पहुंचे चार बदमाशों ने ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह-चिखली चौक के बीच की है, जहां आरोपियों ने मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर हमला कर आरोपी करीब 4 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 11:33 AM · अपडेट: 19 Sep 2026, 07:28 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धमधा रोड पर चार बदमाशों ने लूट की नीयत से ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप को रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। जब वे जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह से चिखली चौक के बीच पहुंचे, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 

मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश 

बताया जा रहा है कि आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे थे। उन्होंने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल फोन और पैसे छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस और अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

मोबाइल और 4 हजार रुपये लेकर भागे आरोपी 

हमले के बाद आरोपी प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का सामने आया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अलग-अलग टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल चारों आरोपियों की पहचान जल्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और लूट के इस मामले में हर संभावित पहलू से जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें