Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फं…
Bullock cart hospital transport in Khargone(Image Source:social media)
Bullock cart hospital transport in Khargone(Image Source:social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत 

Khargone news: मांगिया फालिया गांव में खराब सड़क के कारण एक प्रसूता को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। 108 एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई, जिसके बाद परिजनों को महिला को बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ा। देरी के कारण नवजात की गर्भ में ही मौt हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 05:36 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Khargone news: ग्रामीण क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था और खराब सड़कों की गंभीर स्थिति सामने आई है। भीकनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मांगिया फालिया में प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। कीचड़ से भरी सड़क पर 108 एंबुलेंस फंस जाने के बाद परिजनों को मजबूरी में प्रसूता को बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान देरी होने से नवजात शिशु की मां के गर्भ में ही मौत हो गई। 
एंबुलेंस पहुंची, लेकिन रास्ते में फंस गई जानकारी के अनुसार, मांगिया फालिया निवासी शिवानी (पति विक्रम भीलाला) को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 

कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, बैलगाड़ी बनी सहारा

एंबुलेंस गांव तक पहुंची, लेकिन खराब सड़क और कीचड़ के कारण आगे नहीं बढ़ सकी और रास्ते में ही फंस गई। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने इंतजार करने के बजाय उसे बैलगाड़ी पर लिटाया और कीचड़ भरे रास्ते से होते हुए अस्पताल की ओर निकल पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद प्रसूता को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। 

2 किमी की दूरी में हुई बड़ी देरी

सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी, लेकिन नहीं मिल सका समय पर इलाज सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि महिला का घर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर ही था। लेकिन खराब सड़क के कारण यह छोटा सा रास्ता तय करने में काफी समय लग गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि नवजात की गर्भ में ही मौt हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह महिला की तीसरी डिलीवरी थी और घटना के बाद उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का दर्द, वीडियो हुआ वायरल

बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल घटना के बाद प्रसूता को बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गांव की सड़क सुधारने के लिए कई बार पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर सड़क बेहतर होती और एंबुलेंस समय पर महिला को अस्पताल पहुंचा पाती, तो शायद यह दुखद घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल मामले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें