Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक …
Sasaram murder case investigation(Image Source: social media)
Sasaram murder case investigation(Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sasaram Murder Case: यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के दरवना जंगल में बुजुर्ग योगेश्वर ठाकुर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जादू-टोने के शक और पुराने विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

स
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 05:07 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 10:23 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sasaram Murder Case: अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के दरवना जंगल में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश्वर ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने जंगल से उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। मवेशी चराने गए थे, वापस नहीं लौटे। 
जानकारी के मुताबिक, योगेश्वर ठाकुर रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए दरवना जंगल की ओर गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, शव पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस को शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए उनके सिर और चेहरे पर भी हमला किया। 

बहू की बीमारी को लेकर बढ़ा विवाद

बहू की बीमारी को लेकर हुआ था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र से जुड़ा विवाद हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पड़ोसी शीतल ठाकुर के परिवार में उनकी बहू की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। 
परिवार के कुछ लोगों को शक था कि योगेश्वर ठाकुर तंत्र-मंत्र या कथित ओझाई के जरिए उनकी बहू को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट की स्थिति भी बनी थी। 

पुराने विवाद की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर घटना से करीब एक सप्ताह पहले यदुनाथपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस इसी पुराने विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही यदुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि ओझा-गुनी के शक को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें