Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बीजापुर सड़क के अभाव में जिंदगी की जंग : रायगुड़ा में 7 क…
ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर तय किया 7 किलोमीटर का सफर
ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर तय किया 7 किलोमीटर का सफर
बीजापुर

सड़क के अभाव में जिंदगी की जंग : रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर मरीज को लेकर पहुंचे लोग

बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के रायगुड़ा गांव में सड़क नहीं होने के कारण बीमार मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर लिटाकर करीब 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 04:11 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 12:30 PM
बीजापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नक्सलवाद से लंबे समय तक प्रभावित रहे बस्तर के कई दूरस्थ इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के रायगुड़ा गांव से सामने आया है, जहां सड़क नहीं होने के कारण एक बीमार मरीज को समय पर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी।
जानकारी के अनुसार, रायगुड़ा गांव में मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद ग्रामीणों और एंबुलेंस कर्मियों ने मिलकर मरीज को खाट पर लिटाया और करीब 7 किलोमीटर तक खेतों व कच्चे रास्तों से पैदल लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। 

आपात सेवाओं पर उठे सवाल

करीब सात किलोमीटर की कठिन दूरी तय करने के बाद मरीज को मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरी घटना ने एक बार फिर बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूरस्थ गांवों में सड़क सुविधा नहीं होने का सबसे ज्यादा असर आपातकालीन परिस्थितियों में देखने को मिलता है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को समय पर इलाज नहीं मिल पाने से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्तों की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। रायगुड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है और जरूरत के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

सड़क निर्माण की मांग 

ग्रामीणों ने प्रशासन से रायगुड़ा तक सर्व मौसम सड़क बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ भी ग्रामीणों को बेहतर तरीके से मिल सकेगा। इस मामले को लेकर उसूर एसडीएम भूपेंद्र कुमार गावरे ने कहा कि यह जानकारी उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें