Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सारंगढ़-बिलाईगढ़ Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत…
Sarangarh dog attack news (Image Source: Keertiman Media)
Sarangarh dog attack news (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सारंगढ़-बिलाईगढ़

Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एक आक्रामक कुत्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हमला कर 31 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 06:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सारंगढ़-बिलाईगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एक आक्रामक कुत्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में हमला कर 31 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, यह मामला वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 4 का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता पिछले एक दिन से अजीब व्यवहार कर रहा था और रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर अचानक हमला कर रहा था। देखते ही देखते उसने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया।

31 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और जरूरी सावधानियां बरती गईं।

सभी को लगाया गया एंटी-रेबीज इंजेक्शन

जिला अस्पताल के RMO डॉ. नरेंद्र रात्रे ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी 31 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

पार्षद ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर वार्ड पार्षद रामनाथ सिदार ने प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

नगरपालिका टीम कुत्ते को पकड़ने में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और आक्रामक कुत्ते को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

बच्चे पर हमले का वीडियो आया सामने

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बच्चे पर कुत्ते के हमले का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अचानक बच्चे के पास पहुंचकर उस पर हमला कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में और अधिक चिंता बढ़ गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें