Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sarangarh-Bilaigarh News: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर शिकंजा, 2 हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Sarangarh-Bilaigarh News: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर शिकंजा, 2 हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा
W 𝕏 f
होम › सारंगढ़-बिलाईगढ़ › Sarangarh-Bilaigarh News: अवैध रेत और चूनापत्थर प…
Illegal mineral transport 5 vehicles seized(Image Source: Keertiman Media)
Illegal mineral transport 5 vehicles seized(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सारंगढ़-बिलाईगढ़

Sarangarh-Bilaigarh News: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर शिकंजा, 2 हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए

Sarangarh-Bilaigarh News: सारसीवां और भटगांव में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन में लगे पांच वाहन जब्त किए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 07:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
सारंगढ़-बिलाईगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sarangarh-Bilaigarh News: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया। इनमें दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर शामिल हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने दोनों क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। 

सारसीवां और भटगांव में पकड़े गए वाहन

निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं, भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का परिवहन कर रहे दो हाइवा और रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने सभी पांच वाहनों को जब्त कर संबंधित सारसीवां और भटगांव थानों की अभिरक्षा में रखवा दिया है।

खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई 

खनिज विभाग ने बताया कि जब्त वाहनों के मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें