Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका Crime News: मोबाइल देखने पर टोका तो भड़का बड़ा भाई, छोटे भाई की हत्या Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त Dhamtari News: एक साल से गांव में बहिष्कार झेल रहे दो परिवार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को म…
Bhilai sewerage pipe human head recovery case  (Image Source: AI Photo)
Bhilai sewerage pipe human head recovery case (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

BSP Township: सीवरेज पाइप साफ कर रहे मजदूरों को मिला इंसान का कटा सिर, एक महीने पुराना होने की आशंका 

BSP Township: भिलाई की बीएसपी टाउनशिप में सीवरेज पाइप की सफाई के दौरान इंसान का कटा हुआ सिर मिला। पुलिस के अनुसार, सिर करीब एक महीने पुराना होने की आशंका है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 06:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BSP Township: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित बीएसपी टाउनशिप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, भिलाई होटल के स्टाफ क्वार्टर के पीछे बनी नर्सरी में सीवरेज पाइप की सफाई के दौरान इंसान का कटा हुआ सिर मिला। प्रारंभिक जांच में सिर करीब एक महीने पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

चार पॉलीथिन में लपेटकर पाइप में डाला गया था सिर

पुलिस के मुताबिक, इंसान के सिर को चार पॉलीथिन में लपेटकर सीवरेज पाइप के अंदर डाला गया था। स्टाफ क्वार्टर में पिछले चार दिनों से सीवरेज जाम होने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद सफाई का काम करने वाले ठेका मजदूर अरुण, राजेश, दीपक और रोशन नर्सरी में बने सीवरेज चेंबर की सफाई करने पहुंचे थे। 

पॉलीथिन खोलते ही सामने आया मामला

सफाई के दौरान जब मजदूरों ने चेंबर का ढक्कन खोला, तो उन्हें पाइप के भीतर पॉलीथिन फंसी दिखाई दी। पॉलीथिन का वजन अधिक होने के कारण मजदूरों ने उसे बाहर निकाला। जब उन्होंने पॉलीथिन खोलकर देखा, तो उसके अंदर इंसान का कटा हुआ सिर मिला। सिर से तेज दुर्गंध भी आ रही थी। इसके बाद मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

डीएनए जांच से की जाएगी पहचान

सूचना मिलने पर भिलाई नगर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची,पुलिस ने सिर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए बाल और दांतों के नमूने लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट से मृतक की पहचान से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

मृतक की पहचान और धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस के सामने मृतक की पहचान करना और शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाना बड़ी चुनौती है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है और मामले से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें