Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आ…
Police and crowd during Rajnandgaon protest(Image Source: Keertiman Media)
Police and crowd during Rajnandgaon protest(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Cow Head Case: राजनांदगांव के गौरी नगर तालाब के पास गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश फैल गया। विहिप और बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

य
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 05:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cow Head Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार सुबह गौरी नगर तालाब के किनारे गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव मंदिर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्थानीय लोग गौरी नगर तालाब के पास स्नान और निस्तारी के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान उनकी नजर पानी के किनारे पड़े गोवंश के कटे हुए सिर पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद और पुलिस को दी। प्रारंभिक स्तर पर स्थिति को संभालने के लिए कटे हुए सिर को जमीन में दफना दिया गया था। हालांकि, घटना की जानकारी फैलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा।

मानव मंदिर चौक पर विहिप और बजरंग दल का धरना

घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दफनाए गए गोवंश के सिर को बाहर निकलवाया और घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया।इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मानव मंदिर चौक पहुंचे और धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण चौक के आसपास यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे शहर का माहौल बिगाड़ने की मंशा हो सकती है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का दिया आश्वासन

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के मुताबिक, घटना से जुड़े संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात, अफवाहों से बचने की अपील

घटना के बाद एहतियात के तौर पर शहर के संवेदनशील चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर विश्वास न करें और शहर में शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखें। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। अब यह देखना होगा कि जांच के दौरान घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कब तक हो पाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें