Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त CG Crime News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
W 𝕏 f
होम › कोरबा › नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की…
कार की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत
कार की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत
कोरबा

नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 04:52 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:44 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

घटना स्थल में अफरा-तफरी मच गई  

 देर रात हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सड़क पर मवेशियों को मृत और घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने नशे में वाहन चला रहे कार चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर विवाद की स्थिति भी बन गई। माहौल बिगड़ता देख डायल 112 को घटना की सूचना दी गई। 

चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग 

संगठन के सदस्यों ने मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वाले चालक सड़क पर चलने वाले आम लोगों और मवेशियों, दोनों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होने से ही लापरवाही पर रोक लगाई जा सकती है। 

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही हादसे के संबंध में जरूरी जानकारी जुटाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से कार चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

कोरबा में यह घटना पहला मामला नही

कोरबा जिले में सड़क हादसों के कारण मवेशियों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले दर्री थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर भी एक भारी वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया था। उस हादसे में सात मवेशियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।  

तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की स्थायी व्यवस्था भी की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इस तरह के हादसों में मवेशियों के साथ आम लोगों की जान भी जा सकती है।

सड़क परचक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन  

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मुख्य मार्गों पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग उठाई थी। जिले में मवेशियों की मौत से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आने के बाद अब यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें