Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Theft Case: 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
W 𝕏 f
होम › सारंगढ़-बिलाईगढ़ › Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिक…
Truck hits pickup packed with pilgrims; one dead. (Image source: Keertiman Media)
Truck hits pickup packed with pilgrims; one dead. (Image source: Keertiman Media)
सारंगढ़-बिलाईगढ़

Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

क
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 02:18 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 12:54 PM
सारंगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: सारंगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी श्रद्धालु सारंगढ़ के चंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। 
इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में बैठे कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
हादसे में घायल हुए सभी ग्रामीण महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा कस्बे के निवासी शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं करीब 15 गंभीर घायलों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें