CG Road Accident: जशपुर जिले में देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत की से इलाके में शोक लहर।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास हुई। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार
राहगीरों की सूचना मिलने पर बगीचा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और उसमें शामिल वाहन के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान
नईहरसाय (52 वर्ष), उनकी पत्नी शांति बाई (48 वर्ष) और उनके 16 वर्षीय बेटे बिरहसनन के रूप में हुई है। तीनों कोटवार गांव के निवासी बताए गए हैं। परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से उनके परिचितों और क्षेत्र के लोगों में दुख का माहौल है। घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।







