Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दन…
Car accident on Serikhedi overbridge(Image Source: Keertiman Media)
Car accident on Serikhedi overbridge(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल

Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 02:40 PM
रायपुर
Raipur Road Accident: नया रायपुर से रायपुर लौट रहे चार युवक-युवतियों की कार रविवार देर रात सेरीखेड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ओवरब्रिज पर कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इसके बाद पलट गई। हादसे में कार सवार युवती शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 7718 में चार लोग सवार थे। सभी नया रायपुर की तरफ से लौट रहे थे। सेरीखेड़ी के पास ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा।

इलाज के दौरान शिवानी ने तोड़ा दम

हादसे में शिवानी ठाकुर को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में अनंत सोनकर निवासी रामबाग, धमतरी, प्रखर सोनकर निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर और सेजल सोनकर निवासी कोटा, रायपुर भी घायल हुए हैं। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

मंदिर हसौद पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और घटना की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, कार के अनियंत्रित होने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के समय वाहन की गति, चालक के नियंत्रण समेत अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें