"बगीचा थाना क्षेत्र" के लिए 4 परिणाम मिले
जशपुर
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
जशपुर
गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा को जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
सनसनी: तालाब में दो बच्चों की लाश मिलने से
जशपुर जिले के बिसबहरी गांव में शनिवार से लापता दो मासूम बच्चों, गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8), का शव रविवार को गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूरे गांव में शोक की लहर है !
जशपुर
अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र, ग्राम गितारी पानी में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमइत बाई की जादू-टोना के शक में हत्या कर दी गई। महिला लकवाग्रस्त थी और अकेली रहती थी। घटना 3 अप्रैल की रात हुई, जबकि परिजनों को 4 अप्रैल सुबह इसकी जानकारी मिली।