Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम जशपुर अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में 71 वर्षीय बुजुर्ग…
हत्या का आरोपी
हत्या का आरोपी
जशपुर

अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र, ग्राम गितारी पानी में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमइत बाई की जादू-टोना के शक में हत्या कर दी गई। महिला लकवाग्रस्त थी और अकेली रहती थी। घटना 3 अप्रैल की रात हुई, जबकि परिजनों को 4 अप्रैल सुबह इसकी जानकारी मिली।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 05 Apr 2026, 01:17 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितारी पानी में जादू-टोना के शक में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमइत बाई की लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना 3 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है, जबकि 4 अप्रैल की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली। मृतिका अकेली अपने प्रधानमंत्री आवास में रहती थी और लकवाग्रस्त होने के कारण चल-फिर नहीं पाती थी। परिजन रोजाना उसका खाना-पीना और देखरेख करते थे।
घटना की जांच शुरू 
प्रार्थी सुखेश्वर राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले तथा पास में लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गंभीर चोटों के चलते हत्या होना पाया गया।
आरोपी गिरफ्तार 
जांच के दौरान आरोपी छदनु राम (30 वर्ष) निवासी गितारी पानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य बार-बार बीमार रहते थे, जिसके चलते उसे महिला पर जादू-टोना करने का शक था। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है।
घटना की जानकारी  
  • स्थान और समय: जशपुर जिले, बगीचा थाना क्षेत्र, ग्राम गितारी पानी; 3 अप्रैल रात लगभग 9 बजे
  • पीड़िता: फूलमइत बाई, 71 वर्षीय, लकवाग्रस्त, अकेली रहती थी
  • परिस्थितियाँ: प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थी, परिजन रोजाना उसकी देखभाल करते थे
  • हत्या का कारण: जादू-टोना के शक में
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें