Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,…
ट्रेलर की टक्कर के बाद जली बाइक
ट्रेलर की टक्कर के बाद जली बाइक
दुर्ग

हादसा : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, वाहन में लगी आग

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मृतक की पहचान धमतरी निवासी आर.के. चक्रधारी के रूप में हुई है, जो अपनी मां को छोड़कर लौट रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jun 2026, 11:12 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 04:26 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिरते ही उसमें आग भड़क उठी। बताया गया कि पेट्रोल टंकी फटने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

मृतक की पहचान

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मृतक की पहचान आर.के. चक्रधारी के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के किकिरमेटा गांव का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी मां को डीपीएस स्कूल के पास छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी आरोग्य हॉस्पिटल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि युवक बाइक क्रमांक CG 07 CV 3947 पर अकेला सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ट्रेलर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन क्रमांक JH 05 DS 0514 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने NH-53 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें