"पुरानी दुश्मनी" के लिए 11 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Delhi Crime: पुरानी दुश्मनी में नाबालिग छात्र की चाकू मारकर हत्या
Delhi Crime:: नांगलोई इलाके में पुरानी कहासुनी और दोस्ती को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 15 वर्षीय 9वीं कक्षा के छात्र की तीन नाबालिगों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाल न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
दुर्ग
पुरानी दुश्मनी : वैशाली नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय अन्नू यादव पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime: त्रिमूर्ति नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में 27 वर्षीय आरोपी सुशील सोनी को गिरफ्तार किया है।
ओटीटी
OTT Releases This Week: छठ पूजा के बाद वीकेंड पर देखें 7 नई फिल्में और वेब सीरीज
OTT Releases This Week: छठ पूजा के बाद इस वीकेंड OTT पर रजनीकांत, करीना कपूर और विजय देवरकोंडा की फिल्मों समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। इनमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस और टाइम ट्रैवल का भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
ओटीटी
South OTT Releases: एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर 7 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
South OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर साउथ सिनेमा की 7 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। द ट्रेटर्स तेलुगु डीसी, एन्ना विलाई आशा और कागिथम पदावलु जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों को एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
दुर्ग
Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या
Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय छात्र चित्रेश सहारे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके में हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित एक PG की बताई जा रही है। सोमवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
महासमुंद
Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
Ganesh Visarjan Violence: बिलासपुर में गणेश विसर्जन के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी क्षेत्र में नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बिलासपुर संभाग
खूनी विवाद : मछली चोरी विवाद में युवक की हत्या, खेत तक पीछा कर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में मछली चोरी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीरिथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सूरजपुर
रहस्यमयी मौत : दो बोरियों में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश, रामानुजनगर में फैली सनसनी
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में शनिवार सुबह बिजली खंभे के पास रखी दो बोरियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विदेश
चेतावनी : अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तानी मध्यस्थता पर बड़ा सवाल, क्या फिर भड़केगी महाजंग?
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका पर सवाल उठे हैं। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान पर भरोसा करने को “बेहद समस्याजनक” बताते हुए चेतावनी दी है कि उसकी मौजूदा नीति और इजरायल विरोधी रुख इस शांति प्रक्रिया को और जटिल बना सकता है।
दुर्ग
विवाद : पानी के झगड़े ने लिया खूनी रूप, गांव में तनाव का माहौल
पानी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा था।